झारखंड और आदिवासियों का विकास हो रहा है

Updated at : 23 Nov 2017 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड और आदिवासियों का विकास हो रहा है

कैरो- लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान हम चले गांव की ओर की शुरुआत कैरो प्रखंड के ऐडादोन गांव में कारगिल शहीद विश्राम टाना भगत के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा निकालकर शुरू की गयी. भाजपा नेताओं ने पैदल चलकर बाजार टांड कैरो में स्वतंत्रता सेनानी […]

विज्ञापन
कैरो- लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान हम चले गांव की ओर की शुरुआत कैरो प्रखंड के ऐडादोन गांव में कारगिल शहीद विश्राम टाना भगत के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा निकालकर शुरू की गयी.

भाजपा नेताओं ने पैदल चलकर बाजार टांड कैरो में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ननका साहू के चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद सभा का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी के आदिवासियों के लिए किए गये सरकार की उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गयी. शहीदों के जीवनी के बारे में भी चर्चा की गयी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह खिजरी विधायक रामकुमार पाहन ने कहा भाजपा की सरकार के द्वारा ही झारखंड और आदिवासियों का विकास हो रहा है और आगे भी होता रहेगा.

इनके अलावा सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, अशोक बड़ाइक, पूर्व विधायक समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री विंदेश्वर उरांव ने भी संबोधित किया. मौके पर भाजपा सरकार की कई महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताया गया एवं आदिवासियों को कांग्रेसियो के बहकावे में न आने की बात कही गयी. ननका साहू के वंशज लखन साहू को मुख्य अतिथि ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. मौके पर मनीर उरांव, कलावती देवी, जगरनाथ उरांव, बजरंग उरांव, सूरजमोहन साहू, नजीर आलम खान, विशेश्वर प्रसाद दीन, राम पवित्र सोनी, श्यामसुन्दर उरांव, कैलाश महतो, लखन उरांव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola