बड़कीचांपी कोयला डंपिंग यार्ड बना वर्चस्व का अखाड़ा, मजदूर नेता से मारपीट, आंदोलन कर रहे ग्रामीणों में है काफी रोष
Updated at : 23 Nov 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र बड़कीचांपी रेलवे स्टेशन व कमले गांव काले हीरे में वर्चस्व को लेकर राजनीति का अखाड़ा बन गया है. मजदूर हितों की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से कमले गांव के समीप धरना पर बैठे झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री राकेश कुमार सिंह के साथ मारपीट के […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र बड़कीचांपी रेलवे स्टेशन व कमले गांव काले हीरे में वर्चस्व को लेकर राजनीति का अखाड़ा बन गया है. मजदूर हितों की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से कमले गांव के समीप धरना पर बैठे झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री राकेश कुमार सिंह के साथ मारपीट के बाद धरना में शामिल ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. मारपीट मामले के बाद धरनास्थल पर पहुंच आजसू नेताओ ने धरने का समर्थन करने की बात कहते हुए आंदोलन को तेज करा दिया. दो रैक लोड होकर कोयला बाहर चला गया है, लेकिन मजदूरों को ना तो काम मिला, ना ही रोजगार देने का कोई माकूल जवाब मिल पाया है.
19 नवंबर को कोयला रैक लोड कराने को लेकर विवाद हो गया था, इसके बाद देव दृष्टि प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रोहित अग्रवाल ने धरने पर बैठे आंदोलनकारियों से वार्ता कर पांच सूत्री मांगों को दस दिन के भीतर कंपनी से बात करते हुए पूरा कराने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद रैक लोड होकर संबलपुर के लिए रवाना हो गया. 19 नवंबर की रात्रि झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के महामंत्री राकेश कुमार सिंह के साथ लोहरदगा पतराटोली में मारपीट की घटना हो गयी.
राकेश कुमार सिंह एवं आंदोलन से जुड़े नेता राजेंद्र लोहरा ने लोहरदगा थाना को लिखित बयान देकर विधायक समेत अन्य पर मारपीट करने एंव अपहरण करने का मामला दर्ज कराया . दुसरी तरफ से भी राकेश कुमार सिंह पर मामला दर्ज कराया गया . कोयला डंपिंड याडे को लेकर मारपीट की घटना होने के बाद बड़की चांपी कोयला डंपिंगवर्चस्व का अखाड़ा बन गया है .
मजदूर हित की बात करने वाले विभिन्न मजदूर संगठन एवं राजनीतिक दलो के नेता मजदूरों के कंधे में बंदूक रख अपनी रोटी सेंकने में व्यस्त हैं. कमले, बड़की चांपी, जरियो, छोटकी चांपी, ओपा के ग्रामीण कई खेमे में बंट गये हैं. सभी नेता मजदूर हित की बात करते हुए जनता को गोलबंद कर अपने खेमे में शामिल करने मे जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




