फसल कटनी की विधि व सावधानी बतायी

लोहरदगा : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटनी प्रयोग के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन शहरी क्षेत्र के कुंजलाल अग्रवाल स्मृति भवन में किया गया. इफ्को टोकियो जेनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा आयोजित सेमिनार में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा और चतरा जिले के प्रतिनिधि और कार्यरत एजेंसी के सहयोगी शामिल […]
लोहरदगा : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटनी प्रयोग के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन शहरी क्षेत्र के कुंजलाल अग्रवाल स्मृति भवन में किया गया. इफ्को टोकियो जेनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा आयोजित सेमिनार में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा और चतरा जिले के प्रतिनिधि और कार्यरत एजेंसी के सहयोगी शामिल हुए.
सेमिनार में फसल कटनी प्रयोग के व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी. कंपनी की ओर से दिल्ली से आये प्रशिक्षक अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि यह किसानों के हित के लिए चलायई जा रही योजना है. किसानों के फसल बीमा के जोखिम का अधिकतर दारोमदार फसल कटनी प्रयोग पर निर्भर है. इसलिए योजना के क्रियान्वयन में सावधानी बरतने की खास जरूरत है.
उन्होंने फसल कटनी की विधि, तरीके और सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी. अन्य प्रशिक्षक सिद्धार्थ सिंह ने फसल कटनी अनुप्रयोग की जानकारी दी. उन्होंने फसल कटनी प्रयोग में मोबाइल अनुप्रयोग की जानकारी भी दी. कंपनी की ओर से सभी प्रतिनिधियों को फसल कटनी के लिए टूल्स और किट का वितरण किया गया.
कार्यशाला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विषय में बताया गया. सेमिनार में कंपनी के स्टेट हेड अंबरीश सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा अधिकारी अजय कुमार, अभिषेक शास्त्री, मयंक पाठक, कृष्णा कांत शर्मा और मयंक गोयल शामिल थे. सेमिनार में कॉनकोर, जी नेक्स्ट और इफ्को टोकियो के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




