निशा कुमारी बाल कल्याण समिति के संरक्षण में

Updated at : 03 Nov 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
निशा कुमारी बाल कल्याण समिति के संरक्षण में

लोहरदगा. निशा कुमारी नाम की एक बच्ची 28 अक्तूबर को शहरी क्षेत्र के बरवा टोली में पीसीआर वैन को अकेली मिली. पीसीआर वैन में चलने वाले पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त बच्ची को महिला थाना सौंप दिया. 29 अक्तूबर को महिला थाना ने बच्ची को बाल कल्याण समिति लोहरदगा को सुपुर्द कर दिया. बाल कल्याण समिति […]

विज्ञापन
लोहरदगा. निशा कुमारी नाम की एक बच्ची 28 अक्तूबर को शहरी क्षेत्र के बरवा टोली में पीसीआर वैन को अकेली मिली. पीसीआर वैन में चलने वाले पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त बच्ची को महिला थाना सौंप दिया. 29 अक्तूबर को महिला थाना ने बच्ची को बाल कल्याण समिति लोहरदगा को सुपुर्द कर दिया. बाल कल्याण समिति द्वारा काउंसेलिंग करने पर उक्त बच्ची ने अपना नाम निशा कुमारी बताया तथा पिता का नाम दीपक मुंडा अपना गांव सखुआ टोली चंदवा बता रही है.

इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति द्वारा चंदवा के कुछ लोगों तथा बाल कल्याण समिति लातेहार के अध्यक्ष मुरारी झा को दी गयी. मुरारी झा भी उक्त बच्ची का चंदवा आकर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जो पता बच्ची बता रही है उक्त पते का कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला. बाल कल्याण समिति ने बच्ची को लेकर जिस विद्यालय में पढ़ाई करने का जिक्र की थी उस स्थान पर ले जाकर भी पता लगाने का प्रयास किया तथा चंदवा और आसपास के क्षेत्रों को भी उसे दिखाया गया लेकिन अपने घर का पता वह बच्ची नहीं दे पा रही है.

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सदस्य लक्ष्मीकांत प्रसाद, मनोरमा मिंज, अमरनाथ सिंह एवं बालमनी कुमारी तथा बाल संरक्षण इकाई के वीरेंद्र कुमार,अनुरंजन कुमार एवं परवेज आलम ने आह्वान किया है कि उक्त बच्ची का पता लगाने में आप सभी बाल कल्याण समिति का सहयोग करें. अगर किन्ही को उक्त बच्ची का फोटो अखबार में देखकर जानकारी मिलती है तो तत्काल इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola