54 लाख में बनी सड़क 54 माह भी नहीं चली

Updated at : 03 Nov 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
54 लाख में बनी सड़क 54 माह भी नहीं चली

कुड़ू (लोहरदगा): पथ निर्माण विभाग द्वारा दो साल पहले बनी लोहरदगा-लुकइया मुख्य पथ टूटना शुरू हो गया है. सड़क टूटने से सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी की पोल खुलने लगी है. जिला प्रशासन व सड़क निर्माण करानेवाली क्रियान्वयन एजेंसी चुप्पी साधे है. इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): पथ निर्माण विभाग द्वारा दो साल पहले बनी लोहरदगा-लुकइया मुख्य पथ टूटना शुरू हो गया है. सड़क टूटने से सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी की पोल खुलने लगी है. जिला प्रशासन व सड़क निर्माण करानेवाली क्रियान्वयन एजेंसी चुप्पी साधे है. इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है.

बताया जाता है कि लोहरदगा से लुकईया मोड़ तक लगभग 25 किलोमीटर पथ कालीकरण कार्य दो साल पहले वर्ष 2014- 2015 में कराया गया था. सड़क निर्माण के लिए लगभग लगभग 54 करोड़ रुपया आवंटित किया गया था. निविदा के आधार पर कार्य गढ़वा के ठेकेदार को मिला था. सड़क निर्माण मे भारी पैमाने पर गड़बडी की गयी.

कई बार ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गड़बडी की शिकायत जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन न तो जिला प्रशासन, न ही जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मांग पर ध्यान दिया. नतीजा सड़क निर्माण के दो साल बाद ही टूटने लगी. सड़क टूटने के संबध में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, जबकि सड़क बनानेवाली एंजेसी से संपर्क नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola