विकास की बाट जोह रहा है राधा-कृष्ण मंदिर

घाघरा : घाघरा गुमला हाइवे के किनारे स्थित बड़काडीह ग्राम में अतिप्राचीन राधा कृष्ण मंदिर जिला प्रशासन व राज्य सरकार की उपेक्षा के कारण पर्यटन स्थल का दरजा व विकास की बाट जोह रहा है. मंदिर का कोई लिखित इतिहास तो नहीं है. लेकिन ग्रामीणों के अनुसार मंदिर का निर्माण कब हुआ इसकी कोई जानकारी […]
घाघरा : घाघरा गुमला हाइवे के किनारे स्थित बड़काडीह ग्राम में अतिप्राचीन राधा कृष्ण मंदिर जिला प्रशासन व राज्य सरकार की उपेक्षा के कारण पर्यटन स्थल का दरजा व विकास की बाट जोह रहा है. मंदिर का कोई लिखित इतिहास तो नहीं है. लेकिन ग्रामीणों के अनुसार मंदिर का निर्माण कब हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है.
किवंदंतियों के अनुसार मंदिर व कुआं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा द्वारा एक ही रात में किया गया है. यह निर्माण कार्य भगवान विश्वकर्मा ने लगभग 200 वर्ष पूर्व किया था. मंदिर निर्माण के लिए उड़द का पानी, चूना व ईंट का प्रयोग हुआ है. मंदिर निर्माण में जमीनी स्तर से गुंबद तक निर्माण में कोई जोड़ नहीं है. मंदिर में भगवान राधा कृष्ण व बलराम की प्रतिमा स्थापित है. प्रतिमा की आंख सोने की लगायी गयी थी. लेकिन वर्ष 2004 में एक ग्रामीण द्वारा प्रतिमा की चोरी व बरामदगी के बाद रातू के महाराज विजय कुंवर नाथ शाहदेव प्रतिमाओं को ले गये. इसके बाद काशी से नयी प्रतिमा ला कर पुन: स्थापित की गयी.
वर्ष 2004 में प्रतिमा चोरी की यह तीसरी घटना थी. वर्ष 1994 में विजय कुमार नाथ शाहदेव ने बड़काडीह के छह ग्रामीणों फुलवा बैठा, जगरनाथ उरांव, रामेश्वर यादव, भरत सिंह, कैलाश राम व तेंबा उरांव के नाम का एक ट्रस्ट बना कर 6.06 एकड़ जमीन दान में दिया. जिसे ट्रस्ट द्वारा मंदिर के पुजारी को सौंप दिया गया है. ग्रामीण मलार सिंह द्वारा मंदिर परिसर में रथ यात्र का शुभारंभ किया गया था. लेकिन लगभग 40 वर्षों से रथ यात्र बड़काडीह में नहीं निकल रहा है. सैकड़ों वर्ष पुरानी इस मंदिर में कहीं दरार तक नहीं पड़ी है. मंदिर का फर्श टूट गया था. जिसे ग्रामीणों द्वारा मरम्मत कराया गया है. इस संबंध में मंदिर के पुजारी रामू वैद्य ने बताया कि मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं, उसे भगवान राधा व कृष्ण पूरा कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




