विद्यार्थी की सोच में वैज्ञानिकता का समावेश जरूरी : सुखदेव

Updated at : 24 Sep 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थी की सोच में वैज्ञानिकता का समावेश जरूरी : सुखदेव

लोहरदगा: प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में नवस्थापित जिला विज्ञान केंद्र तथा इंफॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी लेबोरेट्री का उदघाटन विधायक सुखदेव भगत ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गान से किया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी विषय प्रवेश […]

विज्ञापन
लोहरदगा: प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में नवस्थापित जिला विज्ञान केंद्र तथा इंफॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी लेबोरेट्री का उदघाटन विधायक सुखदेव भगत ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गान से किया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी विषय प्रवेश कराते हुए वैज्ञानिक अभिवृति के विकास पर बल दिया.

उन्होंने विज्ञान केंद्र की स्थापना के उदेश्य से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए कहा कि विज्ञान केंद्र की स्थापना न केवल विज्ञान के प्रति झुकाव उत्पन्न करना है बल्कि विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरलता से समझाने योग्य बनाना है. विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास और डायन-बिसाही प्रथा के प्रचलन का एक मात्र कारण वैज्ञानिक सोच का अभाव है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की स्वयं की सोच में वैज्ञानिकता का समावेश आवश्यक है. उन्होंने कुप्रथाओं से लड़ने का आह्वान विद्यार्थियों से किया. उन्होंने विज्ञान व तार्किकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित 100 प्रदर्श लगाये गये. इसके माध्यम से कई सिद्धांतों का व्यवहारिक उपयोग आसानी से किया जा सकता है.

आर्किमिडिज के सरल सिद्धांत से शुरू कर न्यूक्लीयर चेन रिएक्सन के सिद्धांतों को सरलता से समझाने का प्रयास किया गया है. जिले के अन्य विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी भी प्रदर्शों का अवलोकन कर इस प्रणाली को समझ सकते हैं. प्लस टू नदिया हिंदू उवि के प्रांगण में पहले से भी जिला विज्ञान केंद्र कार्यरत है. यह विज्ञान एवं प्रौद्यिगिकी विभाग द्वारा संचालित होता है. रख-रखाव के अभाव में यह अपने उदेश्यों की पूर्ति नहीं कर पा रहा है. नव पदस्थापित जिला विज्ञान केंद्र स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन है.

इसकी स्थापना से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृति के विकास में मदद मिलेगी. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक राहुल कुमार, संजय पांडेय, वीणा कुमारी, मीनाक्षी खलखो, सुमित्रा टोप्पो, दिवाकर प्रसाद सिंह, चुन्नीलाल, अनुग्रह नरायण उवि कैरो, गांधी मेमोरियल उवि मराडीह, प्रो उवि कुड़ू, नंदलाल उवि अर्रू, लाल बहादुर शास्त्री उवि भंडरा के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola