बीएस कॉलेज में एलुमिनी मीट

लोहरदगा: बलदेव साहू महाविद्यालय में एलुमिनी मीट का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ नीता सहाय ने की. कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए. मौके पर बताया गया कि 11-12 सितंबर को नैक की टीम कॉलेज के दौरे पर आयेगी. टीम ग्रेडिंग के लिए तमाम पहलुओं की जानकारी लेने के साथ अभिभावकों व […]
समग्र आकलन के बाद कॉलेज को ग्रेडिंग दी जायेगी. काॅलेज के पूर्ववर्ती छात्र व वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो लोहरा उरांव ने कहा कि नैक की ग्रेडिंग पर काॅलेज ही नहीं लोहरदगा में शिक्षा का भविष्य टिका है. नैक की ग्रेडिंग अच्छी हो, उसमें सभी के योगदान की जरूरत है.
विज्ञान संकाय प्रमुख डॉ शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि काफी मुश्किल व चुनौती भरी परिस्थितियों से बीएस कॉलेज गुजरा है. वर्तमान में लोहरदगा में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो. इसके लिए जरूरी है कि कॉलेज से जुड़ी तमाम अच्छी चीजों को नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत कर अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त करने की कोशिश की जाये. डॉ गुप्ता ने इसके लिए पूरी तैयारी की जानकारी साझा की और सदस्यों से सुझाव भी लिये. मौके पर महिला कॉलेज प्रिंसिपल प्रो शमीमा खातून ने कहा कि कॉलेज व शिक्षा से जुड़े तमाम लोग सकारात्मक चीजों के साथ आगे आये. बीएस कॉलेज लोहरदगा जिले की शान है. डॉ पूनम शर्मा ने विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए आवश्यक सुझाव दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




