तालाबों में गड़बडी, जांच कर करें कार्रवाई : जिप अध्यक्ष
Updated at : 12 Aug 2017 12:18 PM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा पानी पंचायत के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में खोदे गये तालाब खुदाई कार्यों का शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी समेत सात जिला परिषद सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में तालाब खुदाई के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट करने का […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा पानी पंचायत के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में खोदे गये तालाब खुदाई कार्यों का शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी समेत सात जिला परिषद सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में तालाब खुदाई के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट करने का खुलासा हुआ है. जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि तालाब खुदाई के लिए सरकार ने जो गाईडलाईन जारी की गयी थी, इसका कहीं पालन नहीं किया गया है . कागजों में ग्राम सभा करायी गयी .
जिस गांव में तालाब खुदाई कार्य होना है, वहां के ग्रामीणों को पता भी नहीं चला और ग्राम सभा करते हुए पानी पंचायत का गठन कर लिया गया . इतना ही नहीं, सरकार की गाइडलाइन थी कि जहां तालाब जीर्णोद्धार होना उस तालाब के आसपास जमीन के मालिक पानी पंचायत मे शामिल होंगे, लेकिन सभी कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर पानी पंचायत बनाया गया है. जिप सदस्यों ने कुड़ू प्रखंड के ओपा सरनाटोली तालाब , हिरही हरा टोली तालाब , कुड़ू कब्रिस्तान तालाब समेत अन्य तालाबों का निरीक्षण किया. डीसी को जांच प्रतिवेदन भेजते हुए जांच निष्पक्ष जांच कराने , दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सभी सदस्य करेंगे.
कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को जांच रिपोट भेजेंगे. निरीक्षण में जिप सदस्यों मे रामलखन प्रसाद , ब्रजकिशोर भगत , रानी देवी , ब्रृजमनी देवी , विनोद सिंह खेरवार , पूनम मिंज समेत कई शामिल थें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




