डायरिया से पीड़ित है उलदाग गांव, डीसी के निर्देश पर पहुंचे सिविल सर्जन

किस्को-लोहरदगा: नक्सल प्रभावित देवदरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम उलदाग सोपारंग में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रभात खबर में इसकी खबर छपने के बाद डीसी विनोद कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे को प्रभावित इलाके में भेजा, जहां पहुंच कर सिविल सर्जन ने पूरे मामले […]
ग्राम सोपारंग में डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित भुइयां परिवारों को झारखंड अलग राज्य होने के बाद ये आस जगी था कि अब हमारे भी दिन बहुत जल्द बहुरेंगे, लेकिन इन बेबस परिवारों के लिए अलग झारखंड से मिलनेवाला सपना अबतक सपना ही बनकर रह गया है. गांव में न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य की व्यवस्था. कोई भूलचूक बीमार पड़ जाते हैं तो काफी परेशानी होती है. सड़क नाम का चीज गांव में जाने के लिए है ही नहीं साथ ही बिजली इनके लिए तो सोचना भी बेमानी है.
यदि कोई बीमार पड़ जाते हैं तो चार किलोमीटर दूर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र खरचा जाना पड़ता है परंतु स्वास्थ्य केंद्र में विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि ओआरएस का घोल पाउडर तक व्यवस्था नहीं रहती है. ग्रामीण फूलचंद भुइयां ,सरिफा भुइयां, संतोष भुइयां, प्रदीप भुइयां , राजेन्दर भुइयां, सुखलाल भुइयां एवं सिकन्दर भुइयां का कहना है कि सोपारंग के भुइयां परिवार भगवान भरोसे जीवन यापन करने को विवश हैं. गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल संकट, सड़क की सुविधा, बिजली की सुविधा के लिए तरस रहे हैं, लेकिन झारखंड अलग राज्य के बाद से दर्जनों मुख्यमंत्री तो बदले पर सोपारंग बस्ती में भेड़ बकरी की तरह जी रहे भुइयां परिवार का तस्वीर व तकदीर अबतक नहीं बदली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




