सड़क लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2017 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के पहाड़ केसा गडरपो रोड में 20 मई को अपराधियों द्वारा फायरिंग कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. घटना में शामिल अन्य अपराधी की तलाश में पुलिस थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया […]

विज्ञापन

लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के पहाड़ केसा गडरपो रोड में 20 मई को अपराधियों द्वारा फायरिंग कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. घटना में शामिल अन्य अपराधी की तलाश में पुलिस थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कार्तिक एस ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि घटना में शामिल आरोपी चंदन उरांव उर्फ चंदन भगत पिता घेाड़ा उरांव उर्फ घुड़ा उरांव शहरी क्षेत्र के हरमू गांव में किराये के मकान में रह रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर एसपी कार्तिक एस द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया इसमें डीएसपी आशिष कुमार महली, इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, भंडरा थाना के पुअनि शहरू उरांव एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

गठित छापामारी दल द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त चंदन उरांव उर्फ चंदन भगत को गिरफ्तार हरमू स्थित उसके किराये के घर से किया गया. अपराधियों द्वारा पहड़केसा गडरपो सड़क में जयप्रकाश महतो एवं साजिद अंसारी से दो मोबाइल लूट लिये थे. मोटरसाइकिल नहीं दिये जाने के पर अपराधियों ने इन युवकों पर गोली चलाया था. घटना में शामिल ब्रजेश साहू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार चंदन उरांव के पास से पुलिस ने लुटा हुआ दो मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद लोहरदगा जेल भेज दिया गया. मौके पर डीएसपी आशिष कुमार महली, इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola