कर्मठ व ईमानदार प्रत्याशी हो

कुडू (लोहरदगा) : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-तैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. कुडू के मतदाता क्या सोचते हैं, जानने का प्रयास किया गया. चंडू निवासी खुर्शीद आलम का कहना है कि जुझारू प्रत्याशी चाहिए. वह क्षेत्र की समस्या को समझनेवाला हो. बरतू राम ने कहा कि ईमानदार प्रत्याशी […]
कुडू (लोहरदगा) : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-तैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. कुडू के मतदाता क्या सोचते हैं, जानने का प्रयास किया गया. चंडू निवासी खुर्शीद आलम का कहना है कि जुझारू प्रत्याशी चाहिए. वह क्षेत्र की समस्या को समझनेवाला हो. बरतू राम ने कहा कि ईमानदार प्रत्याशी चाहिए. आजकल के नेता वादा खिलाफी करते हैं.
निरोज उरांव का कहना है कि गरीबों का ख्याल रखने वाला हो. चटकपुर निवासी झारखंड टोपनो ने बताया कि ईमानदार प्रत्याशी चाहिए. जयुम अंसारी ने बताया कि मूलभूत सुविधा बहाल कराने वाला प्रत्याशी पहली पसंद है. इंद्रदेव बड़ाइक ने बताया कि विकास करने वाला प्रत्याशी चाहिए, वादा तोड़ने वाले को सबक सिखाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




