भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी

Published at :02 Apr 2014 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी

लोहरदगा : सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी एवं सरहुल का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर मौजूद थे. कहा गया कि रामनवमी के अवसर पर पूरे […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी एवं सरहुल का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर मौजूद थे. कहा गया कि रामनवमी के अवसर पर पूरे शहर मे सफाई की विशेष व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पेयजल की बेहतर प्रबंध आवश्यक है. जुलूस के दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जायेगी.

सभी लोग शांति एवं सदभावपूर्ण माहौल मं पर्व मनायेंगे. चुनाव का माहौल है, इसलिए विशेष सतर्कता की आवश्यकता है. मौके पर कहा गया कि सरहुल की शोभा यात्रा परंपरानुसार झखरा कुम्बा से निकल कर मुख्य पथ होते हुए मैना बगीचा तक जायेगी. इसी तरह रामनवमी की शोभायात्रा भी अपने पारंपरिक मार्ग से ही गुजरेगी. शोभायात्रा के साथ पानी का टैंकर भी साथ चलेगा. अंजुमन इसलामिया द्वारा कहा गया कि शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत वे लोग बड़ा तालाब के पास करेंगे. बैठक में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

मौके पर राजेंद्र खत्री, कृष्णा सिंह, साबिर खान, सैयद खलीद साह, इकबाल खलीफा, हेमंत वर्मा, शशी वर्मा, सुबोध राय, पंकज गुप्ता, प्रमेश्वर साहू, राजकिशोर महतो, संजय वम्र्मन, सरोज खत्री, सउद आलम, मनी उरांव, कमला देवी, आशा लकड़ा, अमित वर्मा, विनोद राय, इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन सिन्हा, थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, बीके दीक्षित, अनिल कुमार तिवारी, जयप्रकाश, भीमसेन प्रसाद, हिरु मिंज, सुबोध सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola