सभी कर्मियों का वेतन बंद, छुट्टी पर लगी रोक
Updated at : 07 Jul 2017 10:15 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. मौके पर डीसी श्री कुमार ने कहा कि पेशरार व किस्को प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व अभियंता अपने-अपने पंचायत मुख्यालय में ही रह कर नौ जुलाई तक ओडीएफ घोषित करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि भंडरा […]
विज्ञापन
लोहरदगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. मौके पर डीसी श्री कुमार ने कहा कि पेशरार व किस्को प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व अभियंता अपने-अपने पंचायत मुख्यालय में ही रह कर नौ जुलाई तक ओडीएफ घोषित करना सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि भंडरा प्रखंड को 12 जुलाई तक अधूरे शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर ओडीएफ घोषित किया जाये. समय पर निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किया गया तो कार्रवाई झेलने को तैयार रहें. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की आगामी बैठक 12 जुलाई को होगी. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त बैठक में अपने प्रखंड में शौचालय निर्माण से संबंधित अपडेट रिपोर्ट लेकर आयेंगे.
शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही एवं धीमी गति के कारण उपायुक्त श्री कुमार ने भंडरा प्रखंड के सभी कर्मियों का वेतन बंद करने व सभी तरह के अवकाश पर रोक लगा दी है. उन्होंने एसबीएम के तहत कार्य कर रहे सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को फोटो अपलोडिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.डीसी श्री कुमार ने कहा जिला को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों की सोच एवं व्यवहार में परिवर्तन करने के साथ प्रेरक सहित सभी को समर्पण की भावना से कार्य करना होगा.
ओडीएफ गांवों में मॉर्निंग फॉलो अप, व्यवहार परिवर्तन जागरूकता कैंप व रात्रि चौपाल लगाने का निर्देश दिया गया. इन कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मी, जनप्रतिनिधि को अवश्य रूप में शामिल रहने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत मैदानी कर्मचारी भी ग्रामीणों को शौचालय के महत्व को बतायें और शौचालय के उपयोग के लिए उन्हें प्रेरित करें. उपायुक्त ने कहा कि खुले में शौच से मुक्त किये जा रहे कार्य की प्रतिदिन समीक्षा बीडीओ द्वारा की जायेगी. अधिकारी आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्राम पंचायतो में शौचालयों की स्थिति, शौचालयों का उपयोग, गांव में ऐसे लोग जो शौचालय नहीं बना रहे हैं, उनको प्रेरित करने की जानकारी आदि निर्धारित प्रारूप में नियंत्रण केंद्र को देंगे.
बैठक में एसडीओ राज महेश्वरम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, सहायक खनन पदाधिकारी, यूनिसेफ कंसल्टेंट अरविन्द कुमार, बीडीओ संजय सान्डिल्य, किस्को बीडीओ सुरेंद्र उरांव, सीओ विशालदीप खलखो, भंडरा बीडीओ तेज कुमार हस्सा, प्रवेज अंसारी, नजीर अहमद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




