देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
Updated at : 06 Jul 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र से देशी कट्टा के साथ एक युवक सारीक खान पिता रैलू खान नूर नगर को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास हथियार रख कर किसी घटना को अंजाम देने जा रहा […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र से देशी कट्टा के साथ एक युवक सारीक खान पिता रैलू खान नूर नगर को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास हथियार रख कर किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है.
इसके आधार पर सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर उक्त युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक नंद कुमार सिंह सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापामारी करने निकले.
जब वे शहरी क्षेत्र के एक स्थान पर अंधेरे में एक व्यक्ति को खड़ा देखा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा़ जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उक्त युवक के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया.
गिरफ्तार युवक सारीक खान ने घटना को अंजाम देने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है. गिरफ्तार युवक सारीक खान पर लोहरदगा थाना में कांड संख्या 62-2016 में पहले से मामला दर्ज है. एक बार वह जेल भी जा चुका है. फिलहॉल वह ऑटो चलाने का काम करता था. मौके पर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




