हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
Updated at : 10 Jun 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू : कुड़ू थाना से चार किलोमीटर दूर चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली कैसेट फैक्टरी का स्थान सड़क हादसो का जोन बनता जा रहा है़ पिछले तीन माह के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक आठ सड़क हादसे इसी जगह पर हुए़ इनमें पांच लोगों की मौत हो गयी और 45 से ज्यादा लोग […]
विज्ञापन
कुड़ू : कुड़ू थाना से चार किलोमीटर दूर चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली कैसेट फैक्टरी का स्थान सड़क हादसो का जोन बनता जा रहा है़ पिछले तीन माह के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक आठ सड़क हादसे इसी जगह पर हुए़ इनमें पांच लोगों की मौत हो गयी और 45 से ज्यादा लोग घायल हुए है़ं इनमें एक दर्जन लोग अपाहिज हो गये है़ं दो माह पहले इसी स्थान पर पंडरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया राजेंद्र भगत की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी.
सड़क हादसों का कारण घुमावदार सड़क मानी जा रही है. बरवाटोली कैसेट फैक्टरी के समीप मार्च माह में शादी समारोह से वापस लौ़ट रहे टेंपो को बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया था. इसमें एक की मौत और पांच लोग घायल हो गये थे. 22 मार्च को एक टेलर के धक्के से बाइक सवार पंडरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया राजेंद्र भगत की मौके पर मौत हो गयी थी़ ग्रामीणों ने पंडरा चौक पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था. प्रशासन ने तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया था.
तीन माह गुजरने के बाद स्पीड ब्रेकर नहीं बना़ अप्रैल माह में इसी स्थान पर दो सड़क हादसे हुए इसमें पांच लोग घायल हो गये थे. मई माह मे दो सड़क हादसे हुए इसमें एक की मौत हो गयी अौर आठ लोग घायल हो गये. नौ जून को अहले सुबह हुए दुर्घटना में बाराती वाहन पलटने से दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गयी तथा 21 लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




