मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत बकरी वितरण किया गया

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत बकरी वितरण किया गया

विज्ञापन

कैरो. झारखंड राज्य जल छाजन मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कैरो पंचायत भवन में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आठ लाभुकों को बकरी और दवा वितरित की गयी. इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन कर आत्मनिर्भर बनाना है. 90% अनुदान पर चार बकरी और एक बकरा दिया गया. वितरण का कार्य सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुखिया बीरेंद्र महली और पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी ने किया. समीद अंसारी ने कहा कि ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर देकर गरीबी कम करने और आजीविका बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. मधुलिका रानी ने किसानों को खेती के साथ बकरी पालन कर अच्छी आमदनी प्राप्त करने की सलाह दी. बीरेंद्र महली ने लाभुकों को बकरियों की सही देखभाल और समय-समय पर दवा प्रयोग करने की बात कही. मौके पर विभागीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola