22 करोड़ 33 लाख की योजनाओं का अनुमोदन

Updated at : 09 Jun 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
22 करोड़ 33 लाख की योजनाओं का अनुमोदन

लोहरदगा : जिले के अल्पसंख्यक क्षेत्रों में एमएसडीपी के तहत योजनाओं का चयन व अनुमोदन को लेकर उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से कुड़ू प्रखंड में अल्पसंख्यकों के हित में 13 योजनाओं का चयन एवं उसके लिए 22 करोड़ 33 […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिले के अल्पसंख्यक क्षेत्रों में एमएसडीपी के तहत योजनाओं का चयन व अनुमोदन को लेकर उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई.
बैठक में मुख्य रूप से कुड़ू प्रखंड में अल्पसंख्यकों के हित में 13 योजनाओं का चयन एवं उसके लिए 22 करोड़ 33 लाख 10 हजार 188 रुपये का अनुमोदन किया गया. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि चयनित योजनाओं का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा. सरकार से स्वीकृति मिलते ही योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम जोर-शोर से किया जायेगा.
चयनित योजनाओं में बालिका आवासीय विद्यालय, अतिरिक्त वर्ग कक्षा निर्माण, वाटर सप्लाई, आवासीय विद्यालय भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, पथ निर्माण, आवास निर्माण आदि सहित 13 योजनाओं को शामिल किया गया है.
योजनाओं का निर्माण वैसे क्षेत्रों में किया गया है जहां अल्पसंख्यकों की जनसंख्या 25 प्रतिशत से अधिक हैं. डीसी ने कहा कि एमएसडीपी केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके क्रियान्वयन से अल्पसंख्यक क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी. बैठक में आईटीडीए के निदेशक रवींद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन पैट्रिक टेटे, जिला कल्याण पदाधिकारी मधुमति कुमारी, 15 सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य फरूक कैशर, लक्षमी नारायण भगत,रमेश उरांव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola