जोरी में मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम
Updated at : 09 Jun 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सदर प्रखंड के जोरी पंचायत में मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कई तरह की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को बताया गया कि जब अपने घर में ही, गांव में ही काम उपलब्ध हैं, तो फिर प्रदेश क्यों जाना. गांव में मनरेगा […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के जोरी पंचायत में मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कई तरह की जानकारी दी गयी.
ग्रामीणों को बताया गया कि जब अपने घर में ही, गांव में ही काम उपलब्ध हैं, तो फिर प्रदेश क्यों जाना. गांव में मनरेगा का जाब कार्ड बनवायें और पूरे परिवार के साथ घर गृहस्थी चलायें. प्रदेश में किस तरह शोषण होता है इसकी भी जानकारी नाटक के माध्यम से दी गयी. मौके पर जोरी पंचायत की मुखिया मीना उरांव, पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता, रोजगार सेवक सुलमनी उरांव के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
सड़क हादसे में एक घायल
कुड़ू (लोहरदगा). कुड़ू – लोहरदगा मुख्य पथ पर बरवाटोली चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक लड़का घायल हो गया . कुड़ू में इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि कौवाखाप निवासी सुदीप उरांव अपने घर से कुड़ू आ रहा था. इसी बीच अज्ञात मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दिया इससे वह घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




