जिप सदस्य ने लगाया वसूली का आरोप, डीसी को पत्र

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य ने लगाया वसूली का आरोप, डीसी को पत्र

मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर लाभुकों के समर्थन में जिप सदस्य विनोद उरांव ने उपायुक्त को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

लातेहार. मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर लाभुकों के समर्थन में जिप सदस्य विनोद उरांव ने उपायुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि बीपीओ रतन शाहदेव, कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन कुमार, नीरज यादव, यूनिस अंसारी, कनीय अभियंता निर्मल मोदी, संदीप कुमार और संजय कुमार की ओर से योजनाओं में चार से सात प्रतिशत तक की वसूली की जा रही हैं. योजना में एंट्री के नाम पर बीपीओ की ओर से 2000 रुपये, मस्टर रोल में नाम जोड़ने के लिए दो प्रतिशत और सेकंड जिओ छोड़ने के नाम पर 1000 रुपये की वसूली की जा रही है. रुपये नहीं देने पर मस्टर रोल पर साइन नहीं किये जाते हैं. इतना ही नहीं जेइ की ओर से ई एमबी के नाम पर पांच प्रतिशत की वसूली की जाती है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसकी जानकारी बीडीओ को दी गयी है, लेकिन वह भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त से मामले में उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola