शिक्षकों के शोषण पर झारोटेफ ने जतायी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों के शोषण पर झारोटेफ ने जतायी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

शिक्षकों के शोषण पर झारोटेफ ने जतायी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

लातेहार ़ झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (झारोटेफ) की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस बैठक का संचालन जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सघन सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी और सभी सदस्यों से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जल्द से जल्द पंजीयन पूरा करने का अनुरोध किया गया. स्वास्थ्य कार्ड में देरी पर आक्रोश : बैठक के दौरान हाई स्कूल के शिक्षकों का अब तक स्वास्थ्य कार्ड नहीं बनाये जाने पर संघ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. वक्ताओं ने कहा कि विभाग की सुस्ती के कारण शिक्षक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं. इसके समाधान के लिए संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य कार्ड निर्गत करने की मांग रखेगा. मानसिक व आर्थिक दोहन का आरोप : विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व शिक्षकों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि विभाग के कुछ पदाधिकारी बेवजह उनका मानसिक और आर्थिक दोहन कर रहे हैं. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो कर्मचारी संघ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. मौके पर ये थे मौजूद : बैठक में जिला संरक्षक सह माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र, लव कुमार पासवान, अभय पांडेय, अरविंद गिरधा, मनीष तिर्की, रशीद अंसारी, संतोष पासवान, मनीष कुमार, दिलीप सिंह, शिवसागर यादव, संदीप पासवान, लॉरेंस भेंगरा, जय नंदनराम, पिंटू कुमार, प्रेमचंद यादव, शिव शंकर यादव, सत्येंद्र मेहरा, मंतोष देवार व अशोक तुरी, दिलीप सिंह, विकास कुमार, जगन सिंह, सुरेंद्र सिंह व सुरेश उरांव सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola