ePaper

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स में मौत

Updated at : 21 Nov 2024 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स में मौत

बारियातू थाना अंतर्गत रोन्हे गांव में रविवार की शाम बाइक दुर्घटना में घायल बड़कागांव निवासी अनिल भुइयां (30 वर्ष) की बुधवार की देर रात्रि इलाज के दौरान रिम्स में निधन हो गया.

विज्ञापन

बालूमाथ. बारियातू थाना अंतर्गत रोन्हे गांव में रविवार की शाम बाइक दुर्घटना में घायल बड़कागांव निवासी अनिल भुइयां (30 वर्ष) की बुधवार की देर रात्रि इलाज के दौरान रिम्स में निधन हो गया. ज्ञात हो कि अनिल भुइयां पिछले कई वर्षों से बालूमाथ स्थित प्रखंड कॉलोनी के समीप किराये के मकान में सपरिवार रहता था. रविवार को वह जरूरी कार्य के लिए बारियातू थाना के रोन्हे गांव जा रहा था. इसी दौरान वह असंतुलित होकर बाइक से गिर गया था. इसके बाद बारियातू पुलिस व उपप्रमुख के पति लाल आशीष नाथ शाहदेव की मदद से उसे घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. वहां से उसे रिम्स रेफर किया गया था. यहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी. ज्ञात हो कि उसकी पत्नी दिव्यांग है. वह सिलाई-कढ़ाई कर जीवन बसर कर रही है. अनिल की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola