लातेहार में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ पर कार्यशाला, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देना है।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका एवं विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को गति देना था.

विज्ञापन

ग्रामीण विकास योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर

कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है.

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा

कार्यशाला में ग्रामीण रोजगार, आजीविका एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया. प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, ग्रामीण समुदाय की सहभागिता तथा विकास कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.

कार्यशाला के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीण विकास को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की.

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: लातेहार के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय बने स्वतंत्र निदेशक, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola