डेढ़टंगवा घाटी हादसे के बाद बड़ा फैसला, चंदवा-लोहरदगा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का आग्रह

Updated:
विज्ञापन

लातेहार उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

लातेहार उपायुक्त ने डेटटंगवा घाटी सड़क हादसे के बाद लोहरदगा डीसी को पत्र लिखकर भारी वाहनों का मार्ग बदलने का आग्रह किया है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी में 15 अगस्त की शाम हुए सड़क हादसे में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनके परिजनों की हर संभव मदद करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क हादसों पर जतायी चिंता

उपायुक्त ने उक्त सड़क पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की. इस संबंध में लातेहार उपायुक्त ने लोहरदगा उपायुक्त से पत्राचार कर कहा है कि चंदवा-लुकुईया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग काफी संकीर्ण और घुमावदार है. कई स्थानों पर खतरनाक ढलान एवं चढ़ाई होने के कारण भारी वाहनों के परिचालन में काफी कठिनाई होती है.

लोहरदगा से आने के क्रम में तीव्र ढलान पर कई बार भारी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिस कारण भीषण सड़क हादसे होते रहते हैं. इनमें कई लोगों की असामयिक मृत्यु हो रही है तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं.

वैकल्पिक मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन का आग्रह

15 अगस्त को उक्त मार्ग की डेढ़टंगवा घाटी में ऑटो एवं कंटेनर के बीच टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से चंदवा-लुकुईया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर भारी वाहनों के सुगम परिचालन होने तक वैकल्पिक मार्ग से परिचालन किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है.

उपायुक्त ने नियमानुसार चंदवा-लुकुईया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाते हुए वैकल्पिक मार्ग चंदवा-कुडू-लोहरदगा से परिचालन कराने का आग्रह किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola