:हेरहंज में पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
:हेरहंज में पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला

प्रखंड कार्यालय व सभी पंचायत सचिवालयों में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हेरहंज. प्रखंड कार्यालय व सभी पंचायत सचिवालयों में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान पंचायती राज की भूमिका, महत्व, ग्रामीण विकास में पंचायतों की भागीदारी, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल परिवर्तन व स्वच्छता से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किये गये. गांव-पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया. मौके पर बीडीओ सह सीओ अमित कुमार ने प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया. मौके पर अंचल निरीक्षक शोएब अख्तर, उपनिरीक्षक अलीमुद्दीन अंसारी, बीरबल उरांव, प्रधान सहायक महेश मोची, जनप्रतिनिधि, जल सहिया, प्रखंड सह अंचल कर्मी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola