बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों ने बंद कराया लोडिंग, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुरू

Updated:
विज्ञापन
बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों ने बंद कराया लोडिंग, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुरू

बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों ने बंद कराया लोडिंग, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुरू

विज्ञापन

चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराटोली कोल साइडिंग में शनिवार को कोयले का रैक लोडिंग कार्य को लेकर स्थानीय मजदूरों ने जमकर बवाल काटा. मजदूर बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे. उन्होंने रैक लोडिंग कार्य ठप करा दिया. ज्ञात हो कि यह साइडिंग डीवीसी को मिला है. यहां कोयले का उठाव कार्य मां अंबे कंपनी कर रही है. मां अंबे कंपनी के लिए रैक लोडिंग कार्य झामुमो नेता रविंद्र गंझू उर्फ रवि गंझू कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार लोडिंग कार्य से जुड़े मजदूरों की मजदूरी काफी दिनों से बकाया है. इससे मजदूरों ने आक्रोशित होकर शनिवार को लोडिंग कार्य बंद करा दिया. कोयला लोडिंग बंद होने की सूचना मिलने के बाद कंपनी के लोगों ने इसकी सूचना चंदवा थाना को दी. इसके बाद पुलिस सदल-बल बिराटोली कोल साइडिंग पहुंची. लोडिंग कार्य रोक रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि हमारा पैसा कई महीनों से बाकी है. त्योहार मनाना तो दूर परिवार का पेट चलाना भी मुश्किल हो गया है. इस बात पर पुलिस ने कहा कि आपका जो भी मामला है, आप थाना आ कर लिखित रूप से दें. ऐसे कोयले का उठाव रोकना सही नहीं है. कानून को हाथ में न लें. इस संबंध में रविंद्र गंझू उर्फ रवि ने कहा कि पिछले नौ महीने से मां अंबे कंपनी द्वारा भुगतान नहीं दिया जा रहा है. इस कारण मजदूरों का भुगतान बकाया है. इस संबंध में कंपनी के मैनेजर बलराम पांडेय से पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, पर उनका नंबर स्विच ऑफ मिला. बहरहाल पुलिस के जाने के बाद यहां लोडिंग कार्य शुरू करा दिया गया है. बताते चलें कि उक्त कोल साइडिंग व कोयला लोडिंग कार्य में कई खामियां है, बावजूद यहां धड़ल्ले से कोयले का उठाव जारी है. प्रशासन ने भी इस ओर से आंखें मूंद ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola