धनरोपण कर रही महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में पड़ा महिला का शव. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के चंदवा में धनरोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

चंदवा,लातेहार: थाना क्षेत्र के चीरो गांव में गुरुवार दोपहर बाद धनरोपनी के लिए खेत गई एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका की पहचान चीरो गांव निवासी 25 वर्षीय कलतिया देवी, पति अकलू गंझू के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज बारिश के बीच हुआ वज्रपात

परिजनों के अनुसार, कलतिया देवी धनरोपनी के लिए खेत गई थी. इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई.

आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक डॉ. नीलिमा कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पति हैदराबाद में करता है मजदूरी

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं. उसका पति अकलू गंझू रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में मजदूरी करता है. पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां की मौत से दोनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola