डुरंड कप का मुकाबला देखने रांची रवाना हुई 50 स्कूली खिलाड़ियों की टीम

Updated:
विज्ञापन

रवाना होती खिलाड़ीगण. | Prabhat Khabar Network

लातेहार के 50 स्कूली फुटबॉल खिलाड़ी डुरंड कप का मैच देखने के लिए रांची रवाना हुए। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाना और प्रेरित करना है।

विज्ञापन

चंदवा,लातेहार : लातेहार जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर प्रखंड के 50 स्कूली छात्र-छात्राओं की फुटबॉल टीम गुरुवार दोपहर रांची के लिए रवाना हुई. टीम के खिलाड़ी रांची में आयोजित डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले का आनंद लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिलाड़ियों को लेकर बस दोपहर में रांची के लिए रवाना हुई. टीम के साथ फुटबॉल कोच सुमित कुमार समेत अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे.

बड़े मुकाबलों से खेल की बारीकियां सीखेंगे खिलाड़ी

कोच सुमित कुमार ने बताया कि जिला खेल पदाधिकारी के निर्देश पर स्कूली खिलाड़ियों को डुरंड कप फुटबॉल मैच दिखाने के लिए रांची ले जाया जा रहा है. इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बड़े स्तर के मुकाबले दिखाकर खेल की बारीकियों को समझने और अपने खेल में सुधार के लिए प्रेरित करना है.

इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola