लोध फॉल की खूबसूरती और सुरक्षा पर मंथन, जंगल बचाने के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआडांड़ के लोध फॉल में वन विभाग और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पर्यटन विकास, सुरक्षा नियमों और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

महुआडांड़,लातेहार: वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत लोध फॉल परिसर में गुरुवार को लोध ईको विकास समिति एवं ग्रामीणों की बैठक हुई. वन विभाग के उप निदेशक कुमार आशीष के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता रेंजर उमेश कुमार दुबे ने की.

विज्ञापन

बैठक में जंगल संरक्षण, लोध फॉल के सौंदर्यीकरण, पर्यटकों की सुरक्षा तथा ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर

रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि लोध फॉल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और वन संपदा को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है. वर्तमान में बूढ़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पर्यटकों और ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने तथा जलप्रपात के आसपास सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया.

जंगल एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी पहल करने की बात कही गई.

सौंदर्यीकरण और रख-रखाव पर चर्चा

बैठक में लोध फॉल के बेहतर रख-रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय स्तर पर सहयोग एवं सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई.

मौके पर प्रभारी वनपाल ओम प्रकाश पाल, वनरक्षी अजीत पॉल एक्का, चटकपुर मुखिया रेखा नगेसिया एवं ग्राम प्रधान अरुण नगेसिया सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola