काम नहीं मिलने और आर्थिक तंगी से थे परेशान, सात दिन से लापता हैं प्रेमदान एक्का

Updated:
विज्ञापन

लापता व्यक्ति. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा के कुसुमटोला निवासी प्रेमदान एक्का सात अगस्त से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। किसी को जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।

विज्ञापन

चंदवा,पलामू: प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुसूमटोला निवासी प्रेमदान एक्का (50 वर्ष) पिछले एक सप्ताह से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, सात अगस्त की रात वह घर से कहीं निकल गए थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है.

विज्ञापन

परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन प्रेमदान एक्का की कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद मामले की लिखित सूचना चंदवा थाना को दी गयी.

आर्थिक तंगी से परेशान थे

पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव ने बताया कि प्रेमदान एक्का पेशे से चालक हैं. पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगी और काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान चल रहे थे. इसी बीच सात अगस्त की रात वह घर से निकल गए. इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

परिजनों ने प्रेमदान एक्का की सकुशल वापसी की गुहार पुलिस से लगायी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola