ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन

लातेहार. बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के तुपू पंचायत स्थित गला नदी पुल पर बुधवार लगभग तीन बजे एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. मृतका की पहचान तूपुखुर्द गांव निवासी मीना देवी (45) पति झामलाल अगेरिया के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतका का भतीजा जतरू अगेरिया ने बताया कि मीना देवी करमा पर्व की तैयारी के लिए बाजार करने स्टेशन के पास जा रही थी. इस दौरान गला नदी पुल पार करते समय एक ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया. घटना की जानकारी रेलवे ट्रैक से गुजर रहे लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतका के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और सांत्वना दिया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola