मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 25 Apr 2026 9:44 PM

विज्ञापन

मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

विज्ञापन

हेरहंज. मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रखंड के छात्र-छात्राओं को शनिवार को स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सम्मानित किया गया. बीडीओ अमित कुमार ने प्रखंड स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करनेवाले कुल पांच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया. सम्मानित विद्वार्थियों में प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र शिवम कुमार (प्रथम टॉपर) व रियांशु कुमारी (द्वितीय टॉपर) के अलावे झारखंड बालिका आवासीय उच्च विद्यालय हेरहंज की छात्राएं शामिल रही. इस विद्यालय से सुनीता कुमारी (प्रथम टॉपर), सुषमा कुमारी (द्वितीय टॉपर) व कंचन कुमारी (तृतीय टॉपर) को भी बीडीओ ने सम्मानित किया. बीडीओ श्री कुमार ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वद्दद किया. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि यह सम्मान समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा. बच्चों के अभिभावकों को भी उन्होंने बधाई दी. मौके पर बीआरपी निरंजन सिंह, शिक्षक उदय कुमार, प्रखण्ड समन्यवक पंचायतीराज जितेन्द्र कुमार समेत अन्य अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola