अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़ चौक के समीप गुरुवार को सीओ बालेश्वर राम के नेतृत्व में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर (जेएच13ए-2859 व जेएच01जीआर-8916) को जब्त कर बालूमाथ थाना लाया गया. सीओ बालेश्वर राम ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों में मुरपा पंचायत के मुखिया द्वारा निर्गत चालान था, जिसके अनुसार बालू का परिवहन पंचायत क्षेत्र के अंदर ही करना था. नियमों का उल्लंघन कर बालूमाथ क्षेत्र में बालू सप्लाई की जा रही थी. जांच में चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला. मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी, लातेहार को पत्र लिखा गया है और ट्रैक्टर मालिकों से जुर्माना वसूला जायेगा. इस कार्रवाई से बालू के धंधेबाजों में हड़कंप है. छिपादोहर प्रखंड निर्माण काे लेकर आयुक्त को साैंपा सीएम के नाम ज्ञापन

बरवाडीह. छिपादोहर को नया प्रखंड सह अंचल बनाने की मांग को लेकर झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पलामू प्रमंडल आयुक्त कुमुद सहाय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें छिपादोहर, केड़, कुचिला, चुंगरू, हरातू और लात पंचायत को मिलाकर नये प्रखंड के गठन की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2000 से ही यह मांग उठ रही है. क्षेत्र के कई गांव दुर्गम पहाड़ी व वन इलाकों में हैं, जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने कहा कि खनिज व वन संपदा से भरपूर होने के बावजूद यह आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास में पिछड़ा है. मौके पर प्रखंड निर्माण समिति के अध्यक्ष देवनाथ सिंह खरवार, मुखिया बेरोनिका कुजूर व दीपक सोनी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola