लातेहार में चार किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहरा की मौजूदगी में जब कार की डिक्की की जांच की गयी, तो उसमें से चार किलो गीला अफीम बरामद किया गया. इसके बाद कार सवार शेख सद्दाम अली व मो सनाउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चार किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही एक कार जब्त की. गिरफ्तार आरोपियों में हाजी चौक, अलकमर कॉलोनी, रातू-रांची निवासी शेख सद्दाम अली (पिता शेख इमाम अली) व मुरेनवा, राजगुरुवा, वशिष्ठ नगर-चतरा निवासी मो सनाउल्लाह (पिता मो इसहाक) के नाम शामिल हैं. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात बालूमाथ-खलारी मार्ग स्थित झारखंड ढाबा के समीप तेतरियाखांड़ पिकेट प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान लगाया गया.

इस क्रम में एक कार (जेएच02बीसी-3986) को जांच के लिए रोका गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहरा की मौजूदगी में जब कार की डिक्की की जांच की गयी, तो उसमें से चार किलो गीला अफीम बरामद किया गया. इसके बाद कार सवार शेख सद्दाम अली व मो सनाउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही कार को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में बालूमाथ थाना में कांड संख्या 5/24 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री लोहरा के अलावे पिकेट प्रभारी धीरज कुमार व सैट-46 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: लातेहार में अमन साहू गिरोह के छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola