वरीय अधिवक्ता को दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 05 May 2025 8:36 PM

विज्ञापन

वरीय अधिवक्ता स्व वृंद कुमार के निधन पर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. वरीय अधिवक्ता स्व वृंद कुमार के निधन पर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया.प्रधान जिला जज मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्व कुमार एक मिलनसार, जानकार एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे. बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने दिवंगत अधिवक्ता के जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि उन्होंने 54 वर्षों तक न्यायिक सेवा प्रदान किया. इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. शोक सभा में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, द्वितीय संजय कुमार द्विवेदी, तृतीय एसडी मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रांत आनंद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार, डालसा सचिव शिवम चौरसिया, प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, न्यायिक दंडाधिकारी एमएम मिश्रा, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार, सुनील कुमार, वी प्रसाद, मनोज गुप्ता, धीरेंद्र शुक्ला, संजय गुप्ता, उपेंद्र कुमार, मो मजहरूल हक, एलएडीसी दीपक मिश्रा, प्रवीण सिंह, विकास कुमार एवं न्यायालयकर्मी राजीव उपाध्याय, जितेंद्र कुमार दुबे, रविकांत गुप्ता, अजीत दुबे, संतोष पंडित, नजीर निखिल कुमार व अजय चौधरी शामिल थे. इधर, जिला अधिवक्ता संघ ने भी स्व कुमार को श्रद्धांजलि दी. संघ भवन में शोकसभा का आयोजित कर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola