थाना प्रभारी के खिलाफ महिला ने दिया एसपी को आवेदन
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 09 Jun 2026 9:06 PM
थाना प्रभारी के खिलाफ महिला ने दिया एसपी को आवेदन
लातेहार ़ मनिका थाना क्षेत्र के ब्यांग गांव निवासी अनीता देवी (पति नारायण भुईयां) ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है. पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. एसपी को दिये आवेदन में अनीता देवी ने बताया कि 9 जून की सुबह करीब 8 बजे उनके पति सामान खरीदने घर से बाहर गये थे. इसी बीच सुबह 10 बजे मनिका थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और पति के बारे में पूछताछ करने लगे. जब उन्होंने पति के घर पर नहीं होने की बात कही, तो थाना प्रभारी आक्रोशित हो गये. आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनका हाथ पकड़कर जबरन घर से बाहर खींच लिया, जिसका उनकी पुत्री अर्चना कुमारी ने विरोध भी किया. पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया और एक बैग को फाड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद व एक मोबाइल फोन अपने साथ ले गये. आवेदन के अनुसार, जब उन्होंने और उनकी पुत्री ने पुलिस से सर्च वारंट या न्यायालय का आदेश दिखाने की मांग की, तो थाना प्रभारी और ज्यादा भड़क गये. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










