वनकर्मियों के साहस और बलिदान को किया नमन

Updated:
विज्ञापन
वनकर्मियों के साहस और बलिदान को किया नमन

वनकर्मियों के साहस और बलिदान को किया नमन

विज्ञापन

बेतला़ पीटीआर के बेतला नेशनल पार्क परिसर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया. वन एवं वन्यजीवों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वनकर्मियों की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ) पारितोष उपाध्याय, पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश, सीएफ पी अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष, प्रजेश कांत जेना, गढ़वा डीएफओ आशीष कुमार सहित कई लोगो ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर पीसीसीएफ श्री उपाध्याय ने कहा कि जंगल और जानवर की सुरक्षा में हजारों लाखों लोग लगे हुए हैं. उन्हें अपने प्राणों की भी आहूति देनी पड़ती है. अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. राष्ट्रीय वन दिवस दिवस मनाने का उद्देश्य वैसे लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है. 11 सितंबर को यह दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है. इस दिन वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद किया जाता है. जंगल और जानवर की सुरक्षा में वनकर्मी सदैव जान को हथेली में लेकर आगे खड़े होते हैं, कई बार उन्हें निहत्थे ही जंगलों में जाकर अपराधियों का मुकाबला करना होता है. जंगली जानवर हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं इसलिए लोगों को इसके महत्व को भी समझना चाहिए और वन विभाग के कर्मियों को जंगली जानवर बचाने में सहयोग करना चाहिए. ज्ञात हो कि पीटीआर मे पहली बार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. मौके पर बेतला रेंजर उमेश दुबे, छिपादोहर पश्चिमी रेंजर अजय टोप्पो, बारेसाढ़ रेंजर नन्द कुमार मेहता, फोरेस्टर संतोष कुमार,अखिलेश कुमार, मुकेश मिंज, शशांक शेखर, श्रवण प्रसाद व रजनीश सिंह सहित कई वनकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola