आदिम जनजाति मजदूर की केरल में मौत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 21 May 2026 9:53 PM

विज्ञापन

आदिम जनजाति मजदूर की केरल में मौत

विज्ञापन

गारू. थाना क्षेत्र के मिर्चइया गांव के आदिम जनजाति किशन बृजिया (45) की केरल में आकस्मिक मौत हो गयी. किशन बृजिया केरल में मजदूरी करने गया था. उसकी जेब से उसकी बेटी अमृता तेलरा का आधार कार्ड बरामद किया गया. केरल पुलिस के निर्देश पर उसके शव को शव दाह केंद्र में रखा गया है. वह अपने पीछे चार छोटे-छोटे पुत्र, पुत्री और पत्नी को छोड़ गया. मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है. किशन बृजिया के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने जिले के उपायुक्त समेत झारखंड सरकार से शव को गारू भेजवाने की मांग की है. इसकी जानकारी केरल पुलिस के माध्यम से जिले के एसपी एवं गारू थाना पुलिस को मिली. थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बात की जानकारी परिजनों को दी गयी है. मुस्लिम महिलाओं के लिए फातमातुज जोहरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन बरवाडीह. प्रखंड के अहीरपुरवा गांव में इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं के लिए फातमातुज जोहरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिप सदस्य संतोषी शेखर व मुखिया कालो देवी ने फीता काटकर किया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि क्षेत्र की मिट्टी में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की परंपरा सदियों पुरानी एवं ऐतिहासिक रही है. यही कारण है कि यहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और जागरूकता को लेकर पहली बार आयोजित यह कॉन्फ्रेंस समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ महिलाओं के उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं मुस्लिम महिला धर्मगुरुओं एवं वक्ताओं नाजिया दिलकश, साहना खातून फातमा, तमन्ना परवीन, जन्नती खातून समेत कई महिला विद्वानों ने अपने विचार रखे. मौके पर इस्माइल अंसारी, टिंकू खान, इमरान अंसारी, अंजुम आरा, नूरजहां, जुबेदा बानो, तब्बसुम बीबी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola