बरवाडीह-छिपादोहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

Updated:
विज्ञापन
बरवाडीह-छिपादोहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

बरवाडीह-छिपादोहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड एवं छिपादोहर भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत पुराना ब्लॉक परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसे संयोजक वीरेंद्र जायसवाल ने किया. इसके बाद स्वामी विवेकानंद चौक पर अभिभावक वरुण सिंह, रेलवे क्वार्टर होते हुए सुभाष चौक पर सुनील कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया. यात्रा बाजार भ्रमण करते हुए भीमराव अंबेडकर चौक पहुंची, जहां अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान ने माल्यार्पण किया. फिर भगत सिंह चौक पर संयोजक उपेंद्र प्रसाद ने श्रद्धांजलि दी. यहां से यात्रा कुटमू की ओर बढ़ी और राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर जिला मंत्री ईश्वरी सिंह एवं पूर्वी जिला परिषद कन्हाई सिंह ने माल्यार्पण किया. जुलूस में बंटी ठाकुर, अशोक प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, दिलीप यदुवंशी, हरेराम सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक तिवारी, सखीचंद प्रसाद, अमरेंद्र रजक, मनोज यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, पारस जायसवाल, हेमंत कश्यप, कमलेश यादव, गुप्तेश्वर सिंह, कैलाश सिंह, उज्जवल कुमार, हर्ष कुमार, विजय सिंह, उमेश यादव, ईश्वरी प्रसाद, मुकेश राम, प्रिंस सिंह, राहुल कुमार, पारस कुमार, सन्नी खालको, बिजेंद्र सिंह, फणीश्वर सिंह, चीतबरण सिंह, बाल्मीकि सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. वहीं, छिपादोहर में वरीय भाजपा नेता भीमानंद गिरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से शुरू हुई. नगर भ्रमण के बाद पुनः गांधी मैदान में समापन हुआ. मौके पर मुन्ना गुप्ता, दिलीप सिंह, मुद्रिका सिंह, रामकेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola