ePaper

यह केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा : डीसी

Updated at : 10 Sep 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
यह केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा : डीसी

यह केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा : डीसी

विज्ञापन

बारियातू़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना अंतर्गत बारिखाप गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया. डीसी उत्कर्ष गुप्ता, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनीता देवी, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, सिविल सर्जन राजमोहन खलखो व लास्ट माइल केयर प्रालि कंपनी की डायरेक्टर पूजा जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. उद्घाटन के बाद डीसी ने कहा कि पहले बालूमाथ सीएचसी पर बारियातू और हेरहंज प्रखंड के लोग निर्भर रहते थे. अब स्थानीय स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. यहां नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की. डीएमएफटी से होगा संचालन, फिलहाल रहेंगे दो चिकित्सक : डायरेक्टर पूजा जायसवाल ने बताया कि डीएमएफटी लातेहार की मदद से यह आरोग्य मंदिर शुरू किया गया है. यहां ओपीडी, प्राथमिक जांच, टेली परामर्श, स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, ऑक्सीजन लेवल, बीएमआइ जांच और फॉर्मेसी सेवाएं उपलब्ध होंगी. फिलहाल डॉ जयप्रकाश चौधरी व डॉ महेश शर्मा (जनरल फिजिशियन) सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सेवा देंगे. 2009 में बना था प्रखंड, अब पूरी हुई बड़ी मांग : बारियातू को पांच अक्तूबर 2009 को प्रखंड का दर्जा मिला था. इसमें कुल नौ पंचायत और 56 गांव हैं, आबादी लगभग 70 हजार है. वर्ष 2019 में बारिखाप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बना था, लेकिन विभागीय सूची में पीएचसी प्रस्तावित नहीं होने से चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पायी थी. ग्रामीण 16 वर्षों से एक एमबीबीएस चिकित्सक की मांग कर रहे थे. आखिरकार अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मौके पर जिपस रमेश राम, प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव, बीडीओ अमीत पासवान, सीओ कोकिला कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ प्रकाश बड़ाइक, डाॅ संजीव सिंह, डाॅ अभिषेक राय, पंकज पांडेय, विनीता कुमारी, योगेंद्र, मुकेश, गुलाम कुरैशी, मो मजहर, वृंदा गोप, संजीत, अनु सिंह, मनोज मेहता, आदर्श, प्रशांत, विक्रम, मो सालीम, लाल आशीष नाथ शाहदेव, अनील कुमार, बलराम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola