ePaper

क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे प्रयत्नशील हैं : सांसद

Updated at : 19 Jan 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे प्रयत्नशील हैं : सांसद

क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे प्रयत्नशील हैं : सांसद

विज्ञापन

हेरहंज ़ चतरा सांसद कालीचरण सिंह लातेहार स्थित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में भाग लेने के बाद लौटने के क्रम में सोमवार की शाम हेरहंज पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हेरहंज के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्या की जानकारी दी. सांसद ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठायेंगे. सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है. कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने व सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि सकेश्वर कुमार, मुरली प्रसाद, पुरुषोतम प्रसाद, मनीष जायसवाल, व्यास यादव, लतीफ अंसारी, रघुनंदन यादव, संजय यादव, महादेव यादव, श्यामलाल गोस्वामी, मनोज यादव, पप्पू जायसवाल, हनेश यादव, विक्रम कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola