गायत्री महायज्ञ कराने को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ कराने को लेकर बैठक

गायत्री महायज्ञ कराने को लेकर बैठक

विज्ञापन

बालूमाथ : प्रखंड के कारीमाटी गांव में गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता नरेश यादव ने की. इसमें यज्ञ को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सर्वसम्मति से यज्ञ आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया. समिति के लोगों को यज्ञ से संबंधित सभी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना, ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना व कार्यक्रम को भव्य तैयारी पुरी करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. इस दौरान यज्ञ की तिथि, आयोजन स्थल, पूजन सामग्री, अतिथि स्वागत व अन्य व्यवस्थाओं व समिति के सदस्यों की सूची तैयार की गई. लोगों ने एकजुट होकर महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर ईश्वर लाल, रविंद्र ठाकुर, वासुदेव यादव, बिपिन यादव, कुलदीप यादव, प्रकाश यादव, सुनील यादव, इंद्रदेव यादव, संजय यादव, अभिषेक यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे. विद्यालय में अभिभावक गाेष्ठी का आयोजन

लातेहार. शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं के लिए अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा हुई. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने अभिभावकों को विद्यालय की कार्यशैली और नयी शिक्षा नीति-2020 की बारीकियों से अवगत कराया. मुखर्जी ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा और डिजिटल इंडिया के माध्यम से ही विद्यार्थियों के भविष्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की प्रगति के लिए विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया. मौके पर मौजूद अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किये. गोष्ठी में विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola