लातेहार के 13 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कदाचार करते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
लातेहार के 13 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कदाचार करते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

लातेहार के 13 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कदाचार करते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

लातेहार ़ झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट लहजे में कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने चेताया कि औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी कदाचार करते पकड़ा गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दो पालियों में परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी : जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 19 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जायेगी. डीसी ने कहा कि किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना नहीं मिलनी चाहिए. प्रशासन ने स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया है. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण पाबंदी : परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा. इसके साथ ही केंद्राधीक्षकों को पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. दिव्यांग एवं दृष्टिहीन अभ्यर्थियों के लिए आयोग के नियमानुसार श्रुतलेखक की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अधिकारियों की रही मौजूदगी : बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, प्रवीण कुमार गगराई, रामा रविदास, प्रभात रंजन चौधरी, अजय कुमार रजक, प्रिंस कुमार और गौतम कुमार साहू समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola