डीजे व अश्लील गाना बजाने पर रहेगी रोक

Updated:
विज्ञापन
डीजे व अश्लील गाना बजाने पर रहेगी रोक

डीजे व अश्लील गाना बजाने पर रहेगी रोक

विज्ञापन

बारियातू़ स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ बिनोद रवानी व बीडीओ अमित कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से की. संचालन थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने की. बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व शांति पूर्ण माहौल में विसर्जन पर चर्चा की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि विसर्जन के दौरान गहरे पानी में ना जायें. अगर कहीं कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है तो नियम संगत आदेश लेना जरूरी है. विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद ने पूजा समिति के सदस्यों से पूजा को धार्मिक भावना के अनुरूप मनाने की अपील की. कहा कि इसे मनोरंजन का माध्यम न बनायें. पूजा के दौरान व जुलूस में शराब का सेवन नहीं करने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि डीजे व अश्लील गाने बजाने की अनुमति नहीं है. शनिवार की शाम आठ बजे तक हर हाल में विसर्जन करना अनिवार्य होगा. बैठक में जिपस रमेश राम, सीआइ पियुष कुमार, मुखिया केदार गंझू, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद, पवन प्रसाद, भाजपा नेता ब्रजमोहन राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार, मनोज मोची, तुला गंझू, बिशेश्वर यादव, सुमित कुमार, अशोक ठाकुर, जयकरण यादव, उप मुखिया बिनोद यादव, मुकेश गंझू, मो शमीम, राजेश मोची, मो लियाकत समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola