ससुराल से मायके आयी महिला ने की आत्महत्या

सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत स्थित नावाडीह गांव में एक महिला बलमती देवी (40) ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत स्थित नावाडीह गांव में एक महिला बलमती देवी (40) ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले महिला का अपने ससुराल में पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी. इसके बाद महिला गुस्सा होकर अपने ससुराल बरवाडीह से वापस मायके चली आयी. हालांकि मायके आने के बाद रविवार को ससुराल के लोग उसे मनाकर बरवाडीह वापस लेने आये थे. लेकिन, वहां दोनों में विवाद और बढ़ गया. इसके बाद महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गयी. घटना की सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










