विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव गांव में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव गांव में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार फोटोइयां देवी (50) पति-रामलाल गंझू की पति के साथ किसी बात को लेकर सोमवार को कहा सुनी हो गयी. इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर घर में रखा कीटनाशक दवा खा लिया, जिससे वह अचेत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को गंभीर देख सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










