समाज के विभिन्न क्षेत्रों की 50 विभूतियों को विद्यालय ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
समाज के विभिन्न क्षेत्रों की 50 विभूतियों को विद्यालय ने किया सम्मानित

समाज के विभिन्न क्षेत्रों की 50 विभूतियों को विद्यालय ने किया सम्मानित

विज्ञापन

चंदवा़ स्थानीय ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में मां सरस्वती की पूजा और प्रतिमा स्थापना के पावन अवसर पर विद्या गीत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन ने समाज के नवनिर्माण और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 50 गणमान्य लोगों को सम्मानित किया. समारोह में सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक क्षेत्रों के सक्रिय लोगों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया. बेहतर समाज गढ़ने की पहल : प्राचार्य विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु रमन सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजन के शुभ दिन उन लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, जो समाज को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इससे समाज में सेवा की प्रेरणा विकसित होगी. वहीं, निदेशिका कादंबरी सिंह ने कहा कि विद्यालय चंदवा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ एक सजग और बेहतर समाज बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है. समाज के लिए मील का पत्थर है यह आयोजन : बतौर अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने कहा कि विद्यालय की यह पहल एक आदर्श समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी. कार्यक्रम में रामयश पाठक, राजेश चंद्र पांडेय, रवि कुमार डे, सौरभ श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा, राजेंद्र यादव, संजीव आजाद, अजय वैद्य, विक्की शर्मा, राजू सिंह, आशीष सिंह, आदर्श रविराज, चंद्रभूषण केसरी, पंसस नीलम देवी, रेणु देवी, दीपक शाहदेव, संतोष राणा, इरशाद मुन्ना, मोहिनीश कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola