पानी के लिए तरस रहे परहिया टोला के लोग

Updated:
विज्ञापन
पानी के लिए तरस रहे परहिया टोला के लोग

पानी के लिए तरस रहे परहिया टोला के लोग

विज्ञापन

चंदवा़ कामता पंचायत के दामोदर गांव स्थित परहिया टोला में स्थानीय लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. टोला में लगे दो नल-जल योजना की जलमीनार बंद पड़ी है. दर्जनों आदिम जनजाति परहिया परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीण दूषित कुएं का पानी पीने को मजबूर है. कामता पंसस अयुब खान ने रविवार को परहिया टोला का दौरा किया. ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. कहा कि गर्मी में यहां के लोगों की स्थिति दयनीय हो गयी है. बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं पानी के लिए भटक रहे हैं. टोले में केवल एक कुआं है. उसका पानी साफ नहीं है. दो नल-जल योजना खराब पड़ा है. ग्रामीण बुटन परहिया, शिबन देवी, सबीता देवी, इतवरिया देवी व बुधमनियां देवी ने बताया कि पेयजल की सुविधा नहीं है. अयुब खान ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े अजजा परिवार भी पेयजल के लिए परेशान हैं. उन्होंने उपायुक्त संदीप कुमार से टोले में अविलंब खराब नल-जल योजना की मरम्मत करा कर पेयजल संकट दूर करने की मांग की है. आजसू का सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन 17 को

लातेहार. आगामी 17 मई को जिले के चंदवा प्रखंड में आजसू पार्टी का पलामू प्रमंडल स्तरीय सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन आयोजित होगा. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होंगे और प्रमंडल भर के युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे. उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने दी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola