ePaper

अधिकारी ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश

Updated at : 23 Apr 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश

बुधवार की शाम जिला परिवहन पदाधिकारी सह बालूमाथ के वरीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

फोटो : 23 चांद 8 : जांच करते अधिकारी. प्रतिनिधि बालूमाथ. बुधवार की शाम जिला परिवहन पदाधिकारी सह बालूमाथ के वरीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएमएफटी फंड से दिये गये कॉल स्कोप मशीन, हेल्थ कियोष, स्किल सेल एनीमिया पॉइंट, सेनेटरी नैपकिन वेडिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर मशीन समेत अन्य मशीनों की जांच की. यहां कई मशीन स्टॉल नहीं पायी गयी. इस कारण इसका उपयोग मरीजों के इलाज में नहीं हो पा रहा था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने बताया कि इन मशीनों का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है, जिस कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. अधिकारी ने अस्पताल के अगल-बगल फैले गंदगी को देखते हुए बीडीओ सोमा उरांव को बुलाया. अगल-बगल के दुकानदारों को गंदगी नहीं फैलाने व कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि बालूमाथ अस्पताल में भवन की कमी है. बावजूद सीमित संसाधन में प्रति दिन करीब दो सौ ओपीडी मरीजों को देखा जा रहा है. महीने में औसतन दो सौ प्रसव कराये जाते है. ग्रामीणों ने सप्ताह में एक दिन महिला चिकित्सा की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की. इस पर अधिकारी ने कहा कि यहां की सारी व्यवस्था एवं हो रही परेशानियों से लातेहार उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा. समस्या का समाधान निकाला जायेगा. मौके पर मो आजाद, डॉ सुरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार, मुकेश कुमार ,कुंदन कुमार, एएनएम रीता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola