आदि कर्मयोगी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाना है : संयुक्त सचिव

Updated:
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाना है : संयुक्त सचिव

आदि कर्मयोगी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाना है : संयुक्त सचिव

विज्ञापन

लातेहार ़ आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के नेतरहाट पंचायत के सिरसी गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज नंदन प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. संयुक्त सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के बीच क्षमता निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. सरकार की ओर से चल रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही इस अभियान का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के स्तर में सुधार एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं. आदि कर्मयोगी अभियान आदिवासी बहुल गांवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है. उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया. उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना. विशेष ग्राम सभा में स्थानीय ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, महुआडांड़ बीडीओ संतोष बैठा, पंचायत प्रतिनिधि एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola